Thursday, October 29, 2009
आपका IIFPL आपकी भाषा में , क्योंकि हम आपकी भाषा बोलते हैं
आपमें से कई लोगों ने कहा की निवेश , भारतीय बाज़ार और स्टॉक मार्केट से जुडी खबरें और आज का कारोबार क्या खरीदें क्या बेचें, वो हिंदी भाषा में पढना चाहेंगे . आपकी इस इच्छा को ध्यान में रखते हुए और आपके विचारो का सम्मान करते हुए हमने कोशिश की है कि कुछ ऐसी ही विशिष्ट प्रस्तुतियां नए ढंग और कलेवर के साथ आपके सामने प्रस्तुत की जाएं. और आज जब हमने एक वर्ष की समयावधि को पूरा कर लिया है तो नवीन वर्ष में कुछ नया प्रयोग |
आपके सुझाव पर अमल करते हुए हमने अपने ब्लॉग को इंग्लिश के साथ साथ हिंदी में भी शुरू करने का फ़ैसला किया. जिससे एक आम निवेशक और ट्रेडर और फाइनेंस में रुचि रखने वालों को और कहीं जाने की ज़रूरत नहीं रहेगी.
यह ब्लॉग आपको समर्पित है. यह आपके सुझावों और परामर्श से ही संभव हो पाया है. यह आपको आकर्षित करेगा, यह मेरा दावा है. लेकिन अनुरोध है कि आप पहले पोस्ट तक ही न रुकें बल्कि आगे भी बढ़ें और आगे पढें.
उम्मीद करते हैं की यह ब्लॉग शेयर बाज़ार और भारतीय अर्थव्यवस्था को आम आदमी से जोड़ने और कारोबारी गतिविधियों की सूचना आम जनता तक पहुंचाने में मददगार साबित होगा |
तो देखिए IIFPL ब्लॉग का का बदला हुआ रूप और मजा लीजिये बर्थडे बैश का ( 50 % DISCOUNT ON ADVISROY ) और तुरंत अपनी प्रतिक्रिया से अवगत कराइए.
यह याद रखिए कि आपकी टिप्पणियाँ हमारे लिए एक अनमोल धरोहर हैं. उन्हें आने दीजिए.
Labels: BIRHTHDAY BASH
Subscribe to Posts [Atom]

Post a Comment